दूून के सरकारी अस्पताल में फर्श पर कराई महिला की डिलीवरी, मां-बच्ची की मौत
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई गई। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया। जानकारी के मुताबिक मसूरी की एक महिला को
Sep 20, 2018, 12:40 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) दून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसके मुताबिक महिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई गई। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया।
जानकारी के मुताबिक मसूरी की एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में बेड न होने पर उसे फर्श पर ही लेटाया गया। गुरुवार सुबह चार बजे प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं, सीएमएस ने डाक्टर पर कार्रवाई की बात की, जिस पर परिजन शांत हुए।