देहरादून- पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री, जानिए वजह

 

 

  देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।

 

 

इसके तहत शहर के प्रमुख बाजार पलटन बाजार में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।डीएम केके मिश्रा के निर्देश पर व्यापारियों को लोडिंग-अनलोडिंग का काम सुबह 11 बजे से पहले या शाम 7 बजे के बाद करने को कहा गया है।

 

वहीं, बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानों के बाहर सामान रखने और रेहड़ी-ठेली लगाकर रास्ता बाधित करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दुकानों के बाहर सामान रखने और रेहड़ी-ठेली लगाकर रास्ता बाधित करने वालों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने व्यापारियों से बाजार में पैदल आवागमन के लिए पर्याप्त जगह रखने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।