उत्तराखंड | Online GPF मोबाइल APP लांच, 72 हजार कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में जीपीएफ आनलाइन, उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। NIC और लेखा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए GPF की डिटेल्स की पहुँच को सुगम बनाने के लिए यह एप बनाया गया है। इस अवसर
 

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाल में जीपीएफ आनलाइन, उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। NIC और लेखा विभाग द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कर्मचारियों के लिए  GPF  की डिटेल्स की पहुँच को सुगम बनाने के लिए यह एप बनाया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सूचना तकनीकी के माध्यम से ई-गर्वनेन्स की सेवाओं में सुगमता आयी है। कर्मचारियों के विभिन्न लेखो आदि तक इस मोबाईल एप्लीकेशन एप से उनकी पंहुच आसान हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपने जी.पी.एफ. के पैसों की जानकारी करने में आसानी होगी तथा इसमे पारदर्शिता भी रहेगी।

भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा विभाग, उत्तराखंड की पहल और एनआईसी के सहयोग से ‘‘ऑनलाइन GPF, उत्तराखंड’’ मोबाइल एप्लीकेशन APP का निर्माण हुआ है।

इस मोबाइल एप्लिकेशन का उद्देश्य उत्तराखंड शासन में कार्यरत 72000 सरकारी कर्मचारियों के  जीपीफ खाते की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराना है। इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कर्मचारी अपने मोबाइल पर घर बैठे अपने GPF खाते की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

इस  मोबाईल एप से उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों के GPF से सबंधित विभिन्न सूचनाओं, कर्मचारियों को GPF की शेष राशि, वार्षिक GPF विवरण (2003 से आज तक) देखने की सुविधा है। GPF दिशा निर्देश ,अंतिम GPF स्टेटमेंट की जानकारी भी इस एप से मिलेगी ।  इंटरनेट के बंद होने पर यह  ऑफलाइन मोड़ में भी काम करता है। इसमें हिंदी में भी जानकारी उपलब्ध है।

इस एप को PLAY स्टोर जाकर GPF Online Uttarakhand सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। साधारण मोबाइल कर्मचारी जिनके पास स्मार्टफोन नही है NIC Uttarakhand द्वारा निर्मित पुश मेसेज यानी सिर्फ एक SMS भेज कर भी अपने GPF खाते की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 7738299899 नम्बर पर SMS कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस जीपीएफ आनलाइन, उत्तराखण्ड (मोबाईल एप्लीकेशन ) में GPF  खाते में मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन,  GPF  खाते का करंट बेलेंस पता करने,  GPF  खाते में मिसिंग डिटेल्स देखने,  GPF  खाते में डेबिट डिटेल्स प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/