उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज ,इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 जनवरी से प्रदेश में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने की संभावना है । मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 से 27 जनवरी तक राज्य में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 23 जनवरी के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है।
इससे सड़कों के बंद होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आवश्यक सामग्री पहले से जुटाने की अपील की है। मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड का असर बढ़ सकता है।