उत्तराखंड | पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। पंचायत चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। पंचायत चुनाव छह अक्टूबर से तीन चरणों में कराए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी सभी 12 जिलों में 66 हजार से ज्यादा पदों पर चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रखेखर भट्ट ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले चरण का चुनाव छह अक्टूबर, दूसरे चरण का चुनाव 11 अक्टूबर और तीसरे चरण का चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। वहीं तीनों चरणों के चुनाव परिणाम 21 अक्टूबर को जारी होंगे।

  • नामांकन तिथि- 20 सितंबर से 24 सितंबर
  • नाम वापस की तिथि- 28 सितंबर
  • निर्वाचन चिह्न आवंटन की तिथि- पहला चरण: 29 सितंबर, दूसरा चरण: 4 अक्टूबर और तसरा चरण: 9 अक्टूबर।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost