देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा हुआ रद्द, जानिए वजह
Sep 11, 2025, 17:27 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया।
पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करना था इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके कारण पीएम मोदी का आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण फिलहाल टाल दिया गया है।
पीएम मोदी एय़रपोर्ट पर बने गेस्ट हाउस में ही उच्चस्तरीय बैठक ले रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी आपदा प्रभावितों और आपदा में रेस्क्यू में बड़ी भूमिका निभाने वाले एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के आपदा वीरों से मुलाकात करेंगे। करीब 22 आपदा प्रभावित और 57 आपदा वीर कार्यक्रम में मौजूद हैं।