जहरीली शराब कांड | अभियान चलाकर 5 लीटर कच्ची शराब की बरामद, एक गिरफ्तार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को राजधानी देहरादून में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत वसंत विहार पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वसंत विहार पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र में अवैध शराब की
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को राजधानी देहरादून में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। अभियान के तहत वसंत विहार पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

वसंत विहार पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को ग्राम बनियावाला में एक व्यक्ति से पांच लीटर कच्ची शराब मिली।पुलिस ने आरोपी तस्कर से पूछताछ की। जिसमें उसकी पहचान रोहित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नई बस्ती, अरघडा बनियावाला, थाना वसंत विहार के रूप में हुई।

पुलिस आरोपी से मिली सूचना के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost