उत्तराखंड | दूल्हे की कार से दुल्हन को अगवा करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, करने जा रहे थे कोर्ट मैरिज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दूल्हे की कार में से अगवा की गई दुल्हन शनिवार को देहरादून से बरामद हो गई। मौके पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले के नागवा निवासी हंसा कंवर और
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दूल्हे की कार में से अगवा की गई दुल्हन शनिवार को देहरादून से बरामद हो गई। मौके पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में थे।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर जिले के नागवा निवासी हंसा कंवर और उसकी बहन सोनू कंवर की 16 अप्रैल को बरात आई थी। बरात दोनों दुल्हनों को लेकर वापस लौट रही थी। आरोप है कि एक दुल्हन के प्रेमी ने अपने साथियों की मदद से दूल्हे की कार को दूसरी गाड़ी आगे लगाकर जबरन रुकवा लिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए आरोपी ने दुल्हन को उठाकर ले गया था।

विरोध करने पर दुल्हन की बहन और अन्य लोगों से मारपीट की गई। दुल्हन के अपहरण की इस घटना को लेकर सीकर जिले में काफी बवाल हुआ था। इसके बाद राजस्थान पुलिस को इन दोनों की लोकेशन देहरादून में मिली थी। पुलिस उसी आधार पर शुक्रवार को यहां पहुंच गई और शनिवार को आरोपी प्रेमी और दुल्हन को कचहरी परिसर में पकड़ लिया जहां वह कोर्ट मैरिज की फिराक में थें। पूछताछ करने पर अंकित ने प्रेम-प्रसंग में अपहरण की बात स्वीकार कर ली। शनिवार शाम युगल को राजस्थान पुलिस सुपुर्द कर दिया गया।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtub.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/