उत्तराखंड- पुलिस ने किया किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ,  युवती समेत पांच गिरफ्तार

देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने Sex Racket का भंडाफौड़  किया है। टीम ने युवती समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। 

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट )   देहरादून के विकासनगर में पुलिस ने Sex Racket का भंडाफौड़  किया है। टीम ने युवती समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। 

 

देहरादून एसएसपी अजय सिंह को गोपनीय सूचना मिली थी कि हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती में किराए के मकान में  देह व्यापार का धंधा हो रहा है। एसएसपी के निर्देश पर AHTU देहरादून और विकासनगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सितंबर रात को हरबर्टपुर सोनिया बस्ती इलाके में उस घर में छापा मारा ।

 

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को मकान के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम ने मकान के केयरटेकर जय नारायण शर्मा  सहित सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

पुलिस ने केयर टेकर जयनारायण शर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मकान राजकुमार ने किराये पर लिया है। वहीं व्यक्ति बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था.।  ग्राहकों से फोन पर डीलिंग होती थी