छठ पर्व पर आज उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। छठ पूजा के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘सूर्योपासना का यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं। सूर्य
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

छठ पूजा के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि ‘‘सूर्योपासना का यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने का संदेश देता है। सूर्य की आराधना प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों की आराधना हैं। सूर्य इस विश्व के लिये जीवनदायी ऊर्जा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस पर्व पर सभी की सुख-समृद्वि की भी कामना की है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा छठ पूजा के अवसर पर आज (02 नवंबर) को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। नीचे देखिए आदेश की कॉपी-   

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost