पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के नए CM पर मुहर लग गयी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम होंगे। आज शाम ही उनका शपथग्रहण भी हो जाएगा।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आयी है। उत्तराखंड के नए CM पर मुहर लग गयी है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम होंगे। आज शाम ही उनका शपथग्रहण भी हो जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी के नाम एलान करते हुए मुहर लग गई है और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के काफी करीबी हैं पुष्कर सिंह धामी।

इससे पहले सतपाल महाराज, बिशन सिंह चुफाल और धन सिंह रावत का नाम भी रेस में था लेकिन आखिरी वक्त में पुष्कर धामी का नाम पर मुहर लग गयी। बताया गया कि बैठक में धामी के अलावा और किसी विधायक के नाम का प्रस्ताव नही रखा गया, इसके बाद सबकी सहमति से उनके नाम पर मुहर लग गयी। बता दें कि धामी खटीमा से दो बार विधायक रह चुके हैं।