उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में बारिश- बर्फबारी का अलर्ट

 
 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

पर्वतीय इलाकों में अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। चकराता में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी के बाद ठंड में फिर इजाफा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।

 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है.। वहीं, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मार्च में हुई बर्फबारी ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर खेती और बागवानी के लिए भी यह फायदेमंद साबित हुई है। इससे नमी बनी रहने के कारण फसलों को लाभ मिला है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 मार्च तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसके बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।