उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई है, जिसका असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस किया जा रहा है।

 

 

मौसम विभाग ने 23 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने चे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


 

इसके अलावा, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद भी अगले कुछ दिन पहाड़ों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।