उत्तराखंड में बदलेगा मौसम - इन जिलों मे बारिश और बर्फबारी के आसार

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दोपहर के समय तापमान बढ़ रहा है। सुबह शाम की ठंड लोगों को कंपा रही है। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है।

 

मौसम विभाग ने गुरुवार से कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अब बारिश होने की संभावना है। चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमपात हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।