उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

 

 

खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।

देहरादून में मौसम साफ, आंशिक बादल संभव
राजधानी देहरादून में रविवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा, हालांकि कुछ समय के लिए आंशिक बादल छा सकते हैं।

आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम
राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।