देहरादून में बारिश का कहर: बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, एक युवती घायल अवस्था में मिली
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच बरसाती नाले का तेज बहाव जानलेवा साबित हुआ। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर तेज पानी के बहाव में बह गई। हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। घटना में युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती को SDRF की टीम ने करीब दो किलोमीटर दूर घायल अवस्था में बरामद कर सुरक्षित बचा लिया।
<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ZLsY2jRsRY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ZLsY2jRsRY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">
यह हादसा थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली स्थित पौंधा रोड पर कंडोली पुल के पास हुआ। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तेज बरसाती बहाव के कारण एक कार पानी में बह गई है। सूचना मिलते ही डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची।
अंधेरे और तेज पानी के बहाव के बीच SDRF जवानों ने तत्काल सर्च और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय (20), पुत्र मुकेश, और दो युवतियां सवार थीं।
सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF टीम को घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सहज, पुत्री गुलशन बवेजा, घायल अवस्था में मिली। जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।इसके बाद भी SDRF का सर्च अभियान जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अक्षय और एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया। दोनों शवों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तेज बहाव और खराब मौसम के बावजूद SDRF के जवान पूरी रात सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।