कर लो तैयारी, उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति विभाग में खाली पड़े 250 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जल्द नौकरियां निकलने वाली है। ये भर्तियां खाली पड़े करीब 250 पदों पर की जाएंगी। जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से सभी विभागों को खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बना कर आयोगों को भेजने के निर्देश दिए गए थे। खाद्य एवं आपूर्ति
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जल्द नौकरियां निकलने वाली है। ये भर्तियां खाली पड़े करीब 250 पदों पर की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से सभी विभागों को खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बना कर आयोगों को भेजने के निर्देश दिए गए थे।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने लंबे समय से खाली पड़े अलग-अलग श्रेणियों के 250 पद भर्ती के लिए चिन्हित किए हैं। विपणन निरीक्षक के 42, पूर्ति निरीक्षक के पांच, विधिक माप निरीक्षक के 15, लिपिक संवर्ग के 70, जिला पूर्ति अधिकारी के चार, चतुर्थ श्रेणी के 110 खाली पदों का भर्ती प्रस्ताव आयोगों को भेजे जाएंगे, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया जल्द की शुरु हो सकती है।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost