उत्तराखंड | समूह-ग श्रेणी के 3000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया: मुख्यमंत्री

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को का कि प्रदेश में समूह-ग श्रेणी के तीन हजार खाली पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस चयन वर्ष में 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को का कि प्रदेश में समूह-ग श्रेणी के तीन हजार खाली पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस चयन वर्ष में 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भवन के उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कहा कि आयोग का भवन बनने से भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी। देश के अन्य राज्यों के चयन आयोगों की तुलना में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तेजी से कार्य कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि मार्च 2017 से लेकर अब तक आयोग के माध्यम से 59 भर्ती परीक्षा कर विभिन्न विभागों में खाली पदों के सापेक्ष छह हजार नौकरियां दी गई हैं। वर्तमान में कोविड महामारी के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है।

 

कोविड की सामान्य स्थिति होने पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।आयोग को भी भर्ती में तेजी लाने के लिए कहा गया है।

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/