पंचायत चुनाव | एक बच्चे के बाद जुड़वा बच्चे होने पर असमंजस दूर, लड़ पाएंगे चुनाव

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) त्रिस्तरीय पंचायत में चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की शर्त पर जुड़ा बड़ी असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। पहले बच्चे के बाद अगर जुड़वा संतान होती है तो उसे एक ही माना जाएगा। सरकार ने जुड़वा बच्चों पर राज्य निर्वाचन आयोग के सामने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) त्रिस्तरीय पंचायत में चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की शर्त पर जुड़ा बड़ी असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। पहले बच्चे के बाद अगर जुड़वा संतान होती है तो उसे एक ही माना जाएगा।

सरकार ने जुड़वा बच्चों पर राज्य निर्वाचन आयोग के सामने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इस पर आयोग ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

आपको बता दें कि पंचायत चुनाव लड़ने के लिए दो बच्चों की शर्त पर जुड़वा संतान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जुड़वा बच्चों को लेकर शासन से परामर्श मांगा था। न्याय विभाग से परामर्श लेने के बाद शासन ने स्पष्ट किया कि जुड़वा बच्चों को एक ही माना जाएगा।

बच्चे तीन लेकिन गिने जाएंगे दो | यदि एक संतान के बाद जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है तो संख्या के हिसाब से तीन बच्चे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने की स्थिति में दो बच्चो वाली शर्त में प्रत्याशियों को राहत मिली है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost