उत्तराखंड में उपनलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, मुख्यमंत्री ने लिया ये फैसला

उत्तराखंड में उपनलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। 22 फरवरी से 17 अप्रैल के बीच हड़ताल पर रहे उपनल कर्मियों की अब सैलरी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल फैनई ने जारी किया आदेश। हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सैलरी उनकी पेंडिंग लीव में होगी तब्दील।
 

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में उपनलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। 22 फरवरी से 17 अप्रैल के बीच हड़ताल पर रहे उपनल कर्मियों की अब सैलरी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव एल फैनई ने जारी किया आदेश। हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सैलरी उनकी पेंडिंग लीव में होगी तब्दील।

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री  गणेश जोशी के अनुरोध पर विभिन्न शासकीय विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों आदि में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदान करने वाले व्यक्तियों द्वारा 22 फरवरी से 17 अप्रैल तक की गई हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान संबंधित व्यक्तियों को किए जाने की स्वीकृति दी है।