उत्तराखंड | खाली पडे तीन मंत्री पदों पर जल्द होगी ताजपोशी, जोर आजमाइश का दौर शुरु

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के कैबिनेट विस्तार जल्द होने की चर्चा है। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद कुछ दिनों पहले इस बात का संकेत दे चुके हैं कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। इस बीच अब भाजपा के नवनियुक्त् अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी मीडिया को बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार के कैबिनेट विस्तार जल्द होने की चर्चा है। हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद कुछ दिनों पहले इस बात का संकेत दे चुके हैं कि जल्द मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

इस बीच अब भाजपा के नवनियुक्त् अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी मीडिया को बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार का ही उपयुक्त समय है, कैबिनेट की खाली सीटों को भर देना चाहिए।

आपको बता दें कि त्रिवेंद्र कैबिनेट में तीन सीटें खाली हैं, इनमें दो सीटें तो सरकार गठन के बाद से ही खाली हैं जबकि एक सीट मार्च 2019 में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हो गई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर संगठन और सरकार में तय हो चुका है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है।

कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बाद अब मंत्री पद पाने के लिए जोडतोड़ का दौर भी शुरु हो चुकी है। वरिष्ठ विधायकों के साथ ही कद्दावर विपक्षी उम्मीदवारों को चुनाव में पटखनी देने वाली बीजेपी विधायक भी मंत्री पद की आस लगाए बैठे हैं। देखना ये होगा आखिर किसके हाथ मंत्री पद आता है।