ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला किया गया बंद, जानिए वजह

ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला पुल को पर्यटकों की आवाजाही के लिए सरकार ने रोक लगा दी है। सर्वे करने के बाद PWD ने इसे बंद करने का निर्णय लिया। गंगा नदी पर लक्ष्मण झूला निर्माण साल 1930 में किया गया था। वर्तमान में यातायात की लगातार बढ़ोत्तरी के बाद
 

ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने लक्ष्मण झूला पुल को पर्यटकों की आवाजाही के लिए सरकार ने रोक लगा दी है। सर्वे करने के बाद PWD ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।

गंगा नदी पर लक्ष्मण झूला निर्माण साल 1930 में किया गया था। वर्तमान में यातायात की लगातार बढ़ोत्तरी के बाद यह सेतु काफी जीर्ण शीर्ण हो चुका है और इसके टावर जर्जर हो चुके हैं और एक तरफ को झुके हुए प्रतीत हो रहे हैं।

भविष्य में सेतु के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।इसलिए सुरक्षा को ध्यान में देखते हुए लक्ष्मण झूला को 12 जुलाई से बंद किया जाता है।इसमें सुधार कर जल्द ही खोला जा सकता है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost