रूद्रप्रयाग की अनुष्का के उपचार के लिए मुख्यमंत्री ने दी डेढ़ लाख की सहायता राशि

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिजली के करंट से झुलसी रूद्रप्रयाग की कुमारी अनुष्का के उपचार के लिए 01 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की है।अनुष्का का उपचार देहरादून के कैलाश अस्पताल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की घटना पर खेद जताया है। उन्होंने विद्युत विभाग
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बिजली के करंट से झुलसी रूद्रप्रयाग की कुमारी अनुष्का के उपचार के लिए 01 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की है।अनुष्का का उपचार देहरादून के कैलाश अस्पताल में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की घटना पर खेद जताया है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इस प्रकार की घटना दुबारा न हो इसके लिए अहतियात बरतने के साथ ही विद्युत लाईनों के रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/