20 हजार की रिश्वत लेते हुए आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

वन बीट अधिकारी से बीस हजार रुपये की वसूली के आरोप में विजिलेंस व नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने एक आरटीआइ कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग में चालक के पद से प्रोन्नत होकर वन बीट अधिकारी शफीक अहमद के बारे में आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार जैन ने वन विभाग से कई
 

वन बीट अधिकारी से बीस हजार रुपये की वसूली के आरोप में विजिलेंस व नेहरू कॉलोनी पुलिस की टीम ने एक आरटीआइ कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
वन विभाग में चालक के पद से प्रोन्नत होकर वन बीट अधिकारी शफीक अहमद के बारे में आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार जैन ने वन विभाग से कई सूचनाएं मांग रखी थीं।

विनोद इन सूचनाओं को सार्वजनिक करने की शफीक को आए दिन डर दिखाता रहता था। शफीक का आरोप है कि इन सूचनाओं के बदले विनोद ने उससे 40 हजार रुपये की मांग की थी। शफीक ने यह रकम अधिक बताते हुए 20 हजार रुपये देना स्वीकार कर लिया, लेकिन इसकी जानकारी उनकी ओर से विजिलेंस और नेहरू कॉलोनी पुलिस को दे दी गई।

शनिवार को विनोद वन बीट अधिकारी के नेहरू कॉलोनी स्थित दफ्तर पर बीस हजार रुपये लेने आया था। इस बीच पहले से मौजूद टीम ने उसे रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।