उत्तराखंड के बुजुर्ग के जज्बे को सलाम, कोरोना की जंग में करना चाहते हैं अपनी संपत्ति दान

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना वायरस से अब तक देश में 53 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में भी सात10 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कोरोना महामारी से उभरे संकट के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश में कोरोना लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना वायरस से अब तक देश में 53 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड में भी सात10 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कोरोना महामारी से उभरे संकट के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए लोग खुद ही आगे आ रहे हैं।

इसी बीच देहरादून के एक बुजुर्ग ने उत्तराखंड सरकार से अपनी संपत्ति दान करने की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को लिखा है।बुजुर्ग का नाम जोध सिंह चावला है।

जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 85 साल है। जिस संपत्ति को उन्होंने दान करने के लिए कहा है। वह संपत्ति विकासनगर के चिरंजीपुर पहाड़ी गली में है। वही धर्मावाला में भी उनकी जमीन है। उसे भी वे दान में देना चाहते हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost