शहादत को सलाम | डेढ़ साल के बेटे को बिलखता छोड़ गए मेजर प्रवण नेगी

जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात 36 वर्षीय मेजर प्रणव नेगी पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।

 
  <a href=https://youtube.com/embed/TIFpTMhbIB0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TIFpTMhbIB0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड और देश के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर मिल रही है। उत्तराखंड के वीर मेजर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। देहरादून के भनियावाला निवासी मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। शहीद की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, 94 मीडियम रेजिमेंट 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात 36 वर्षीय मेजर प्रणव नेगी पुत्र सुदर्शन सिंह नेगी लेह में ड्यूटी पर तैनात थे। वह मूल रूप से कीर्तिनगर, टिहरी जिले के रहने वाले थे। 2013 में आईएमए से पास आउट होकर वह सेना में लेफ्टिनेंट बने थे।

मेजर प्रणव नेगी दो बहनों के अकेले भाई थे। तीन साल पहले ही मेजर की गढ़ी कैंट देहरादून से शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। मेजर प्रणव नेगी की शहादत की खबर मिलने के बाद से ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस खबर को सुनकर हर कोई गमगीन है। बुधवार तक उनका पार्थिव शरीर भनियावाला पहुंचने की संभावना हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।