राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर, होटल के कमरे से मिला युवती का शव

राजधानी देहरादून से सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। राजपुर रोड क्षेत्र में एक होटल के कमरे में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से सनसनी मचा देने वाली खबर सामने आयी है। राजपुर रोड क्षेत्र में एक होटल के कमरे में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

होटल के स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लड़की रविवार को यहां रुकी थी। स्टाफ ने उन्हें कमरा नंबर 321 की चाबी दी थी। वहीं आज सोमवार शाम महिला का शव मिला। जानकारी मिली है कि महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की नाम मुस्कान है जो साल 21 साल बताई जा रही है। जानकारी मिली है कि मृतका पति जावेद के साथ बीती रात होटल में आकर रुकी थी और शाम करीबन 5 बजे महिला का शव उसी कमरे में मिला।

मौके पर एसपी सिटी सरिता डोभाल समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। महिला की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन पति फरार है और पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।