सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक

उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। हालांकि अपरिहार्य स्थिति में कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकती है। शुक्रवार को शासन से जारी आदेश में लिखा गया है कि तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड राज्य के समस्त अधिकारी-करमचारीगण को अपरिहार्य कारण को छोड़ते हुए किसी भी प्रकार का
 

उत्तराखंड सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। हालांकि अपरिहार्य स्थिति में कर्मचारियों को छुट्टी मिल सकती है।

शुक्रवार को शासन से जारी आदेश में लिखा गया है कि तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड राज्य के समस्त अधिकारी-करमचारीगण को अपरिहार्य कारण को छोड़ते हुए किसी भी प्रकार का अवकाश अग्रिम आदेश तक स्वीकृत ना किया जाए।

अत: इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं आवश्यकतनुसार शासकीय कार्यों में सम्यक सहयोग प्रदान करने हेतु तदनुसार अपने अधीनस्थों को भी निर्देशित करने का कष्ट करें।