उत्तराखंड | माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल पर फेंके मांस के टुकड़े
विकासनगर (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले असामाजिक तत्वों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से विकासनगर में डाकपत्थर स्थित एक धार्मिक स्थल में मांस के टुकड़े फेंक दिए।
अमर उजाला की खबर के अनुसार इस घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोग धार्मिक स्थल के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
गुस्साए लोगों ने डाकपत्थर बाजार को बंद करा दिया। उन्होंने क्षेत्र के स्कूलों की भी छुट्टी करा दी। कहा कि धार्मिक स्थलों के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
Picture Courtesy- AMAR UJALAजानकारी मिलने पर मौके पर बारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई और प्रशासन ने गुस्साए लोगों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/