मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर सीएम ने जताया दुख, कहा -उनका पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाल जी टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक कुशल प्रशासक और राजनेता थे। देश की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री ने
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय लाल जी टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। वे एक कुशल प्रशासक और राजनेता थे।

देश की राजनीति में उनका बहुत बड़ा योगदान था। मुख्यमंत्री ने पुराने संस्मरण याद करते हुए कहा कि ‘‘ जब मैं उत्तर प्रदेश का सहप्रभारी था और लखनऊ में जाता था तो स्वर्गीय लालजी के आवास में ही रूकता था।

स्वर्गीय लालजी के पुत्र गोपाल जी और मैं हमउम्र हैं। यहां तक की हमारा जन्मदिन भी एक ही दिन है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भी लखनऊ से चुनाव लड़ते थे तो उनके ही आवास में रूकते थे।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दे और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करे

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPostTwitter– https://twitter.com/uttarakhandpost

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/