नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहा था पूरा परिवार, दुर्घटना में दो मासूम समेत 3 की मौत

उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले एक बैंड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में 13 लोग सवार थे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले एक बैंड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वाहन में 13 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">