उत्तराखंड में ठंड से फिलहाल नही मिलेगी राहत, इन जिलों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा समस्या बना हुआ हैं। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय कई मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चटख धूख खिलने की संभावना है। वहीं कही-कहीं शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा समस्या बना हुआ हैं। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय कई मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चटख धूख खिलने की संभावना है। वहीं कही-कहीं शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

इसके अलावा प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 12.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.0 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रह सकता है। जिससे दोनों जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में उथला कोहरा छाये रहने की आशंका है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">