चोरी करने के बाद लिखा- ‘मेरे घर में आपसे ज्यादा माल है’

ऋषिकेश के गुमानीवाला में चोरी की एक अजब वारदात सामने आई है। चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ करने के बाद कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चोरों ने चोरी करने के बाद टूथपेस्ट से दीवार पर लिख दिया कि ‘मेरे घर में आपसे ज्यादा माल है।’ पुलिस के
 

ऋषिकेश के गुमानीवाला में चोरी की एक अजब वारदात सामने आई है। चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ करने के बाद कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चोरों ने चोरी करने के बाद टूथपेस्ट से दीवार पर लिख दिया कि ‘मेरे घर में आपसे ज्यादा माल है।’
पुलिस के अनुसार गुमानीवाला में चीनी मिल गोदाम के पास विजय पयाल का घर है। उनकी बीमार मां शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार रात को उनका परिवार अस्पताल में था। गुरुवार की सुबह जब विजय घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर घुसते ही होश उड़ गए। देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे पचास हजार रुपये गायब थे। सोने की चेन और बाली भी चोर उड़ा ले गए। चोरों ने कंप्यूटर और टीवी पर भी हाथ साफ कर दिया।