त्रिवेंद्र सरकार ने जारी की अनलॉक-3 की गाइडलाइन, जानिए क्या-क्या खुलेगा ?

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 1 अगस्त से अनलॉक-3 लागू हो चुका है। केंद्र सरकार पहले ही अनलॉक-3 की गाइ़डलाइन जारी कर चुकी है। अब बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने भी अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी कर दी है। नीचे जानिए गाइडलाइन- त्रिवंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट जोन
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) 1 अगस्त से अनलॉक-3 लागू हो चुका है। केंद्र सरकार पहले ही अनलॉक-3 की गाइ़डलाइन जारी कर चुकी है। अब बड़ी खबर मिली है जिसके मुताबिक उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार ने भी अनलॉक-3 की गाइडलाइन जारी कर दी है।

 

नीचे जानिए गाइडलाइन-

  1. त्रिवंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट जोन तक सीमित कर दिया गया है। जिलाधिकारी आवश्यकतानुसार बफर जोन का निर्धारण कर सकेंगे।
  2. स्कूल, कॉलेज शैक्षिक संस्थान, कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग की परमिशन रहेगी।
  3. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल भी अभी बंद रहेंगे।ॉ
  4. योगा इंस्टिट्यूट और जिम केंद्र सरकार की अनुमति के बाद 5 अगस्त से खोले जा सकेंगे।
  5. अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी केवल गृह मंत्रालय के आदेश पर ही खोले जाएंगे।
  6. वही इंडिपेंडेंस डे के समारोह सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद ही आयोजित होंगे।
  7. अन्य राज्यों से उत्तराखंड में आने वाले तमाम लोगों को स्मार्ट सिटी की वेबसाइट में पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  8. बॉर्डर चेक पोस्ट पर तमाम कागज मांगे जाने पर देना अनिवार्य होगा।
  9. दूसरे राज्यों से से आने वाले  तमाम  यात्रियों को 14 दिन का qurentine होना अनिवार्य होगा।
  10. राज्य के अंदर आवाजाही के लिए किसी भी पास की जरूरत नहीं होगी और राज्य के अंदर आने जाने पर किसी को भी क्वॉरेंटाइन होने की जरूरत नहीं होगी।
  11.  प्रदेश भर में सभी होटल होमस्टे वह हॉस्पिटैलिटी सर्विस खोली जाएंगी। लेकिन होटल मैनेजमेंट के लोगों को यह इंश्योर करना होगा कि जो भी बुकिंग ले वह 7 दिन की कम से कम हो।
  12. उत्तराखंड आने वाले किसी भी शख्स की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव है उन्हें इस तरह की की किसी बंधन में बांधने की जरूरत नहीं होगी
  13. सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ सभी रेस्टोरेंट भी खोले जाएंगे, शॉपिंग मॉल भी प्रदेश भर में खोले जाएंगे।
  14. वहीं राज्य भर के सभी बाजारों को खोलने के आदेश कर दिए गए है।
  15. शादी विवाह से जुड़े बैंक्विट हॉल कम्युनिटी हॉल को शादी ब्याह के लिए खोला जा सकेगा। लेकिन शादियों में 50 से ज्यादा गेस्ट नहीं आएंगे।

 

 

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें–   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/