उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा-  अज्ञात वाहन की टक्कर से दो स्कूटर सवार युवकों की मौत

 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)   देहरादून जिले के विकासनगर- कालसी–चकराता मोटर मार्ग पर सैंज गांव के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी।

 

 

हादसे में स्कूटर सवार राजेश सिंह तोमर (23), निवासी गडौरा सकरौला, कालसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजा (25), निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक चकराता से विकासनगर की ओर जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है। दोनों युवक क्लेमेंटटाउन स्थित एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड में आउटसोर्स पर कार्यरत थे।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।