IMA से गुजर रही सड़क पर बनेंगे दो अंडर पास, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी स्वीकृति
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आईएमए से गुजर रहे एनएच 72 पर दो अंडर पास की स्वीकृति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया।
रक्षा मंत्री ने शनिवार को आईएमए के पासिंग आउट परेड में अपने संबोधन में इसकी घोषणा की थी। आईएमए से गुजर रहे एनएच 72 पर जाम की समस्या के कारण लम्बे समय से अंडर-पास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इसके लिए अनुरोध भी किया था। इसी क्रम में रक्षा मंत्री द्वारा अंडर-पास और इसके लिए 32.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल देहरादून की जनता को लाभ होगा बल्कि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि दूसरे प्रदेशों से आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost