यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा - यहां दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

राजधानी देहरादून के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 युवकों की  मौत हो गई जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 युवकों की  मौत हो गई जबकि 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक हरबर्टपुर क्षेत्र के बंशीपुर के पास आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। 

 

 

 

घायलों को उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में भिजवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20 वर्ष) और आसान पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20 वर्ष ) की मौत हो गई।  तीन युवकों को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी 17 साल के रमनदीप की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा हैं। घटना की जांच की जा रही है।