उत्तराखंड- 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे से मिला सुसाइड नोट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र स्थित चंद्रमणि कॉलोनी में बुधवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है।
युवती NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रिया कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी और पूर्व में परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी।
कमरे से मिला नोट
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से एक हस्तलिखित नोट बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार नोट में युवती ने पढ़ाई में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का जिक्र किया है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का बयान
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। मौके से एक नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।