उत्तराखंड | यहां फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अंदर काम कर रहे लोगों में मचा हड़कंप

 देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां डोईवाला कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर एक लिसा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शनिवार को राजधानी देहरादून के लाल तप्पड़ औद्योगिक इलाके में एक लीसा फैक्ट्री में आग लग गई। दिन-दोपहर अचानक लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा। आनन-फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गयी। दमकल विभाग ने विभाग कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि आग कैसे लगे इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं है। यह आग कितनी बड़ी है वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस फैक्टरी से धुआं व आग की ऊंची लपटें निकलती हुई दिखाई पड़ रही हैं। हालांकि अब तक किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।