उत्तराखंड | धामी सरकार का एक और बड़ा फैसला, इनको मिला बड़ा तोहफा

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। धामी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने निगम कार्मिकों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। धामी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, सरकार ने निगम कार्मिकों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है।

सरकार ने सार्वजनिक निकाय, उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि ये दर एक जुलाई से बढ़ाई गई है।

इस संबंध में आज यानी गरुवार 11 नवंबर को सचिव अमित नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने इसे कर्मचारियों के संघर्ष की जीत बताया है। साथ ही शासन और सरकार का आभार जताया है।