उत्तराखंड | आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा गिरफ्तार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव डॉ.मृत्युंजय मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने आज शाम देहरादून के ईसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि विजिलेंस सेक्टर के एसपी प्रमोद कुमार ने की है। मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ विवि में पद पर रहते पदों पर भर्ती में गड़बड़ी करने, वित्तीय अनियमितता और घोटाले
 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलसचिव डॉ.मृत्युंजय मिश्रा को विजिलेंस की टीम ने आज शाम देहरादून के ईसी रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि विजिलेंस सेक्टर के एसपी प्रमोद कुमार ने की है।

मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ विवि में पद पर रहते पदों पर भर्ती में गड़बड़ी करने, वित्तीय अनियमितता और घोटाले के आरोप हैं। मामले की जांच विवि के कुलपति ने की थी। बता दें कि हाल ही में उन्हें आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से निलंबित कर दिया था। अप्रैल माह में मृत्युंजय मिश्रा को कुलसचिव के पद से हटाकर शासन में ही अटैच कर दिया गया था।बाद में इस आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसके बाद मृत्युंजय मिश्रा विवि में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें छात्र नेताओं का विरोध झेलना पड़ा और गेट पर ही रोक दिया गया।

कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार ने शासन को पत्र भेजकर कहा था कि चूंकि मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ विजिलेंस जांच गतिमान है। उनके कुलसचिव पद पर बने रहने से उनके खिलाफ नियम विरुद्ध नियुक्ति, वित्तीय अनियमितताओं, घोटालों से संबंधित जांच और विजिलेंस जांच प्रभावित हो सकती है।  इसी को आधार मानते हुए सचिव शैलेश बगोली ने उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया था। आदेश के तहत कहा गया था कि निलंबन अवधि में डॉ. मिश्रा को वित्तीय नियम संग्रह के प्रावधानों के तहत जीवन निर्वाह के लिए आधा वेतन दिया जाएगा।

.Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/