उत्तराखंड | बीजेपी में शामिला होगा कांग्रेस का बड़ा नेता ! बलूनी ने किया ये ट्वीट

सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया है कि बुधवार को एक प्रख्यात हस्ती दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कोरोना काल में आगे आकर उत्तराखंड को मदद मुहैया करा रहे है। सोशल मीडिया पर सांसद बलूनी काफी एक्टिव है। इस बीच बलूनी ने एक ट्वीट किया है जो सुर्खियों में है।

सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया है कि बुधवार को एक प्रख्यात हस्ती दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय में भाजपा में शामिल होंगी।


 


बलूनी के इस ट्वीट से उत्तराखंड में कांग्रेस और नेताओं में भी खलबली मच गयी है। अब लोगों में ये सस्पेंस बढ़ गया कि आखिर बीजेपी में कौन शामिल होने वाला है?

गौरतलब है कि अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए पार्टिया तैयारियों में जुट गयी है। ऐसे में इस खबर ने उत्तराखंड राजनीति में सनसनी मचा दी है।