उत्तराखंड ब्रेकिंग- इस महिला अफसर की मुश्किलें बढ़ीं, मुख्यमंत्री ने दी विजिलेंस जांच को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस अधिकारी निधि यादव खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है। सीएम ने यह अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है।

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। धामी के इस फैसले से पीसीएस अधिकारी निधि यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीसीएस अधिकारी निधि यादव खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस को खुली जांच की अनुमति दी है। सीएम ने यह अनुमति विजिलेंस अधिष्ठान की मांग पर दी है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों विजिलेंस ने निधि यादव की गोपनीय जांच की थी। इसमें आय से अधिक संपत्ति होने का विजिलेंस ने जिक्र किया था। इसके बाद इन आरोपों के चलते पिछले दिनों निधि यादव का प्रमोशन भी नहीं हो सकता था। विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने बताया कि जांच के आदेश देहरादून सेक्टर में भेज दिया गया है।