उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का विस्तार,  5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

 

 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का आखिरकार विस्तार हो गया है।

 

 

शुक्रवार सुबह आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नव-नियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस विस्तार के बाद धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या अब 12 हो गई है।

 

 नए कैबिनेट मंत्रियों की सूची

धामी कैबिनेट में शामिल किए गए नए मंत्री इस प्रकार हैं:

  • रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी

  • रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा

  • हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक

  • राजपुर से विधायक खजान दास

  • भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा

चुनाव से पहले रणनीतिक विस्तार

साल 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस कैबिनेट विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सरकार ने इस कदम के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और युवा संतुलन साधने की कोशिश की है।

 2022 से खाली थे कई पद

दरअसल, 2022 में सरकार गठन के समय ही मंत्रिमंडल में तीन पद खाली रह गए थे। इसके बाद:

  • 26 अप्रैल 2023 को परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन से एक पद खाली हुआ

  • 16 मार्च 2025 को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और पद रिक्त हुआ

इस तरह कुल पांच पद लंबे समय से खाली थे, जिन्हें अब भर दिया गया है।