उत्तराखंड से बड़ी खबर - धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11:00 बजे सचिवालय में होने जा रही है। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। 
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानि गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11:00 बजे सचिवालय में होने जा रही है। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। 

बैठक में शहरी विकास, आवास, वन स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव आने की संभावना है,इस बैठक में उद्यान विभाग की सेब नीति के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।इसके अलावा यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। 

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है। सर्विस सेक्टर नीति पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं,