उत्तराखंड | मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को किया विभागों का बंटवारा, अपने पास रखे ये विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कार्मिक ,सतर्कता, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन, ग्रह ,कारागार ,नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्य संपत्ति ,राजस्व ,न्याय सूचना ,तकनीकी शिक्षा नागरिक उड्डयन वित्त नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन और उद्योग विकास खनन विभाग रहेंगे।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कार्मिक ,सतर्कता, सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन, ग्रह ,कारागार ,नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड राज्य संपत्ति ,राजस्व ,न्याय सूचना ,तकनीकी शिक्षा नागरिक उड्डयन वित्त नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन और उद्योग विकास खनन विभाग रहेंगे।

सतपाल महाराज को सिंचाई पर्यटन और लोक निर्माण विभाग दिया गया है।

डॉ हरक सिंह रावत को वन, श्रम ,ऊर्जा आयुष शिक्षा विभाग।

बंशीधर भगत को संसदीय कार्य मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास ,सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी आवास।

यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण अल्पसंख्यक जाति कल्याण विभाग आबकारी।

बिशन सिंह चुफाल को पेयजल वर्षा जल संग्रहण ग्रामीण निर्माण और जनगणना।

सुबोध उनियाल को कृषि कृषि शिक्षा कृषि विपणन उद्यान रेशम जैव प्रौद्योगिकी।

अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा खेल युवा कल्याण पंचायती राज संस्कृत शिक्षक।

गणेश जोशी को सैनिक कल्याण औद्योगिक विकास लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग।

डॉ धन सिंह रावत को चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य उच्च शिक्षा आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास प्रोटोकॉल सहकारिता।

रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास पशुपालन दुग्ध विकास मत्स्य पालन।

स्वामी यतिस्वरानंद को भाषा पुनर्गठन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ग्रामीण विकास।