उत्तराखंड | विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों से मिले मुख्यमंत्री

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में लतिका रॉय फाउण्डेशन के दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री को फ्रेंडशिप बेंड बांधा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में लतिका रॉय फाउण्डेशन के दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री को फ्रेंडशिप बेंड बांधा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। प्रदेश में राजकीय सेवा में दिव्यांगों को चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

दिव्यांगों को परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भूतल पर परीक्षा की व्यवस्था एवं परीक्षाकेन्द्र रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन के निकट करने की व्यवस्था की गई है। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए दिव्यांगों को 05 प्रतिशत की छूट का प्राविधान किया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost