उत्तराखंड | मुख्यमंत्री तीरथ ने इस कैबिनेट मंत्री को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
 
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को शासकीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

इससे पहले त्रिवेंद्र सरकार में मदन कौशिक को शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब शासकीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुबोध उनियाल के जिम्मे होगी। वहीं सुबोध उनियाल के पास कृषि जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी है।