रावत का पलटवार, कहा- BJP नेताओं को संविधान की समझ नहीं
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं को संविधान का ज्ञान न होने का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेता मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने से रोकना चाहते हैं। उन्हें संविधान की समझ नहीं है। मैं आज भी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री हूं और संविधान मुझे
Feb 21, 2017, 19:29 IST
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं को संविधान का ज्ञान न होने का आरोप लगाया है।
हरीश रावत ने कहा कि भाजपा नेता मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने से रोकना चाहते हैं। उन्हें संविधान की समझ नहीं है। मैं आज भी उत्तराखंड का मुख्यमंत्री हूं और संविधान मुझे काम करने का अधिकार देता है।
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मतदान के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करने पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा था। भट्ट ने यहां तक कहा कि वे भाजपा की सरकार बनने की स्थिति में रावत के सभी फैसलों की समीक्षा करेंगे। रावट ने इस पर ही पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को संविधान का ज्ञान नहीं है।