उत्तराखंड | दिल्ली पहुंचे सीएम धामी, रक्षा मंत्री की बैठक में होंगे शामिल

सोमवार को विधानसभा सत्र में राज्यपाल के बजट अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली चले गए। उन्हें वहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेना है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) सोमवार को विधानसभा सत्र में राज्यपाल के बजट अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली चले गए। उन्हें वहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में भाग लेना है।

मुख्यमंत्री को पहले सड़क से गोचर जाना था लेकिन मार्ग पर प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते जाम की स्थिति थी जिससे सीएम हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। सीएम जौलीग्रांट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली में उत्तर भारत के सीमा क्षेत्रों में सड़क व अन्य अवस्थापना परियोजनाओं की समीक्षा होगी। सीएम मंगलवार को नई दिल्ली में ही रहेंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">